जसप्रीत बुमराह बनाम ओली रॉबिन्सन, 23 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम ओली रॉबिन्सन, 23 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो अनफिट होने की वजह से टेस्ट क्रिकेट से अभी दूरी बनाए हुए हैं उनका अभी तक इस फॉर्मेट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उनकी मौजूदा समय के कई दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ भी लगातार तुलना देखने को मिलती रहती है।
Published : Sep 04, 2026 02:42 pm IST, Updated : Sep 04, 2026 02:42 pm IST
1/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, लेकिन पिछले काफी समय से बुमराह की टेस्ट क्रिकेट से थोड़ा दूरी देखने को मिल रही है। हालांकि इसके बावजूद उनका रिकॉर्ड गेंद से घर और बाहर दोनों जगह शानदार देखने को मिलता है। ऐसे में बुमराह की मौजूदा समय के दूसरे बेहतरीन तेज गेंदबाजों के साथ भी तुलना देखने को मिलती है, जिसके बाद हम आपको जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 52 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ओली रॉबिन्सन ने 23 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और ओली रॉबिन्सन का 23-23 टेस्ट मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। बुमराह ने 23 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.76 के औसत से 97 विकेट हासिल किए थे। वहीं ओली रॉबिन्सन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.53 के औसत से 99 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने 23 टेस्ट मैचों में एक बारी में कुल 6 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। वहीं ओली रॉबिन्सन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक खेले 23 टेस्ट मैचों में 5 बार पारी में पांच विकेट हॉल लिया है।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 23 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं ओली रॉबिन्सन को लेकर बात की जाए तो उनका 23 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन देकर 5 विकेट है।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 23 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उसमें वह 2.68 का रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन का भी इस मामले में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है जिसमें उनका 23 टेस्ट मैचों में इकॉनमी रेट 2.68 का है।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और ओली रॉबिन्सन में से दोनों में किस गेंदबाज ने 23 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उसमें बुमराह साफतौर पर आगे हैं। बुमराह ने जहां 23 टेस्ट मैचों में 191 ओवर्स मेडन फेंके थे तो वहीं ओली रॉबिन्सन ने 181 मेडन ओवर्स फेंके हैं।