मुंबई में आज माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड सितारे स्पॉट किए गए। देखिए तस्वीरें।
माधुरी दीक्षित को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस पीला कुर्ता पहने नजर आईं जिस पर मस्टर्ड येलो कलर का प्रिंट था जिसको उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की पैंट सलवार के साथ पहना था।
दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान दीपिका लाइट ब्लू कलर डेनिम जींस पहने दिखीं, जिसे उन्होंने नीचे से फोल्ड किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ऊपर से ब्लू कलर की लॉन्ग जैकेट पहनी थीं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया जिसके साथ उन्होंने सॉक्स भी पहन रखा था।
एयरपोर्ट के बाहर नजर आए सलमान खान। इस दौरान एक्टर नियोन कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहने दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल्स लगाया था जिसमें वो हैंडसम नजर आ रहे थे।
सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे का पहला गाना 'चका चक' रिलीज हो चुका है। इस मौके पर एक्ट्रेस मुंबई के एक कॉलेज में अपने गाने का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान सारा अपने हाथ में एक बोतल लिए नजर आईं।
नोरा फतेही एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान एक्ट्रेस गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी।