कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था। जिसका बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्री पर भी प्रभाव पड़ा। टीवी शोज, फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई और थिएटर भी बंद कर दिए गए ताकि लोगों को इस वायरस की चपेट में आने से बचाया जा सके। सभी लोग अपने घर में बंद हो गए। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा नुकसान मनोरंजन इंडस्ट्री को हुआ है। इस दौरान कई नगीने इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। जिन्होंने इस इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम पाने में मदद की थी।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनके निधन की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। इरफान खान का निधन कोलन इंफेक्शन की वजह से हुआ था।
इरफान खान के निधन के सदमे से अभी लोग बाहर भी नहीं आए थे और अगले ही दिन दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर चल बसे।
1 जून को फेमस संगीतकार वाजिद खान इस दुनिया को छोड़कर चले गेए। संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। वाजिद खान का हार्ट अटैक से निधन हुआ और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई थी।
सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में काम कर चुके एक्टर मोहित बघेल भी लॉकडाउन में यह दुनिया छोड़कर चले गए। 26 साल की उम्र में 23 मई को मोहित का निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे
टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने लॉकडाउन में सुसाइड कर लिया। वह क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुकी हैं।
गीतकार योगेश गौर भी 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कहीं दूर जब दिन ढल जाए, जिंदगी कैसी है पहेली जैसे कई शानदार गाने लिखे हैं।
मिडिल क्लास की खूबसूरती को बखूबी से बड़े पर्दे पर दिखाने वाले मशहूर डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर बासु चटर्जी इस दुनिया को 4 जून को अलविदा कहकर चले गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़