बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। दिलीप कुमार 98 साल के थे, अभिनेता लंबे वक्त से वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थे। दिलीप कुमार के घर पर तमाम दिग्गज अभिनेताओं, कलाकारों का उनके अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा है।
दिलीप साहब के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच रहे हैं। अब जॉनी लीवर भी उनके अंतिम यात्रा के लिए पहुंच गए हैं।
दिलीप साहब को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शाहरुख खान भी दिलीप कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भी दिलीप साहब के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंचे।
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रजा मुराद भी दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब रहे हैं।
इसके अलावा निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
अंतिम यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी आज दिलीप कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं।
शबाना आजमी, दिलीप कुमार के बांद्रा वाले घर के सामने तस्वीरों में कैद की गईं। इस दौरान शबाना आजमी का चेहरा काफी भावुक नजर आ रहा था।
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि दिलीप कुमार मेरे बड़े भाई की तरह थे, मैं हमेशा उनकी यादों के साथ चलूंगा
विद्या बालन पति सिद्धार्थ कपूर के साथ दिलीप साहब के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी दिलीप कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी दिलीप साहब के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
दिग्गज नेता शरद पवार भी दिलीप साहब के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़