कुछ इस तरह बेबीमून मना रहीं चंकी पांडे की भतीजी, तस्वीरें देख कहेंगे- प्रेग्नेंसी हो तो ऐसी!
कुछ इस तरह बेबीमून मना रहीं चंकी पांडे की भतीजी, तस्वीरें देख कहेंगे- प्रेग्नेंसी हो तो ऐसी!
चंकी पांडे के भाई की बेटी यानी उनकी भतीजी अलाना पांडे ने बीते साल शादी की थी। ड्रीमी वेडिंग के कुछ महीनों बाद अलाना ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। अब वो अपना प्रग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल में ही अपने बेबीमून की तस्वीरें भी दिखाई हैं।
Published : May 10, 2024 08:02 am IST, Updated : May 10, 2024 08:02 am IST
1/6Image Source : Instagram
चंकी पांडे भतीजी अलाना पांडे एक सोशल मीडिया सनसनी हैं। जी हां, आए दिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वो अपनी कजिन बहन आनन्या पांडे की तरही ही काफी पॉपुलर हैं। हाल में ही अलाना पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की।
2/6Image Source : Instagram
अलाना पांडे एक फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हैं। इसके साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां उनके 1.6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अलाना पांडे को घूमने का बहुत शॉक है, यही वहज है कि उन्होंने इसे ही अपना पेशा भी बना लिया है। वो अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेवल कंटेंट पोस्ट करती हैं।
3/6Image Source : Instagram
अलाना पांडे ट्रेवल के साथ डे ब्लॉगिंग भी करती हैं। इस सबमें उनके पति इवर उनका साथ देते हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। हाल में ही अलाना पांडे ने शादी के कुछ महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
4/6Image Source : Instagram
अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे इन दिनों अपना बेबीमून मना रही हैं। पहले आपको बेबीमून के बारे में बताते हैं। ये हनीमून जैसा ही है, जैसे शादी के बाद लोग घूमने जाते हैं तो उसे हनीमून कहते, ठीक वैसे ही जब प्रेग्नेंसी के बाद लोग दुनिया की सैर पर निकलते हैं तो उसे बेबीमून कहते हैं।
5/6Image Source : Instagram
हाल में ही बेबी शावर सेलिब्रेशन के बाद अलाना पांडे बेबीमून पर निकल गई हैं। इन दिनों वो इटली में हैं और वहां के अलग हिस्सों में घूम रही हैं। उनकी तस्वीरों में आप समुद्र और पहाड़ होने की झलक देख सकते हैं। काफी ग्लैमरस लुक में अलाना हर जगह पोज देती दिख रही हैं।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, अलाना पांडे, चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे और डैनी पांडे की बेटी हैं। 16 मार्च 2023 को दोनों ने मुंबई में शादी की, जिसमें शाहरुख खान से लेकर बाकी कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। उन्होंने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन फिल्ममेकर आइवर मैक्री को अपना हमसफर चुना और अब दोनों एक साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे हैं।