बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ गोवा से मुंबई लौट चुकी हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले में शनिवार को दीपिका से पूछताछ करेगी। बता दें कि दीपिका के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भी समन भेजा गया है।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की अक्टूबर 2017 में उनकी तत्कालीन प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग्स को लेकर की गई कथित चैट के कारण ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें समन जारी किया है।
दीपिका और रणवीर रात करीब आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित चैट के कारण दिग्गज अभिनेत्री को तलब किया है।
एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर ड्रग्स मामले की जांच शुरू की है, क्योंकि इसमें कई चैट रिकॉर्डस को फिर से शामिल किया गया है।
दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर शनिवार को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने इन तीनों को समन जारी किया था।