दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक, दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों में रहा इन 10 एक्टर्स का रुतबा
दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक, दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों में रहा इन 10 एक्टर्स का रुतबा
IMDb ने पिछले दशक के शीर्ष 100 सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले भारतीय सितारों की सूची जारी की है। वैश्विक स्तर पर इन सितारों का जलवा देखने को मिला है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण टॉप पर हैं और शाहरुख खान ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
Published : May 29, 2024 02:27 pm IST, Updated : May 29, 2024 02:27 pm IST
1/6Image Source : X
IMDb पर पिछले दशक के शीर्ष 100 सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले भारतीय सितारों की सूची जारी की गई है। वैश्विक स्तर पर इन सितारों का रुतबा देखने को मिला है। इस लिस्ट में शामिल टॉप टेन सितारों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर अक्षय कुमार तक शामिल हैं। पिछले दशक के शीर्ष 100 सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले भारतीय सितारों की सूची जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक की है।
2/6Image Source : X
दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सितारों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हैं। दोनों ही एक्टर्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह की है कि दोनों को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
3/6Image Source : X
सालों से बॉलीवुड में अपनी नीली आंखों का जलवा दिखाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में टॉप 3 में हैं। फिल्मों से गायब रहने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं आलिया भट्ट भी बाकी सितारों से ज्यादा पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस चौथे नंबर पर काबिज हैं। छोटे से करियर में ही उन्होंने दिग्गजो को पीछे छोड़ दिया है।
4/6Image Source : X
इरफान खान ने भले ही दुनिया को 2020 में अलविदा कह दिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आज भी लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। विदेश में उन्होंने खूब नाम कमाया। एक्टर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं 6वें स्थान पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं। एक्टर की फिल्में भले ही कुछ दिनों से न चली हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अब भी बरकरार है।
5/6Image Source : X
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भी चार साल बीत गए हैं, लेकिन एक्टर आज भी ट्रेंडिंग बने हुए हैं। आए दिन उनका नाम एक्स पर ट्रेंड करता रहता है। मौत के बाद से सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग पहले से भी अधिक हो गई। यही वजह है कि उन्होंने इस लिस्ट में 7वां स्थान हासिल किया है। वहीं दबंग खान भी अपनी व्यूवरशिप के चलते इस लिस्ट में 8वें स्थान पर बने हुए हैं।
6/6Image Source : X
ऋतिक रोशन ने इस लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं अक्षय कुमार 10वें स्थान पर हैं। दोनों ही सितारों का जलवा बॉक्सऑफिस पर दिखता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।