डिप्टी CM पवन कल्याण की जीत में शामिल हुआ पूरा परिवार, पुरानी तस्वीरों में देखें मजबूत फैमिली बॉन्ड
डिप्टी CM पवन कल्याण की जीत में शामिल हुआ पूरा परिवार, पुरानी तस्वीरों में देखें मजबूत फैमिली बॉन्ड
पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए हैं। आज उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर पवन कल्याण का पूरा परिवार शामिल हुआ है। पवन कल्याण की कई फैमिली फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें फैमिली बॉन्ड डेखने को मिल रहा है।
Published : Jun 12, 2024 04:32 pm IST, Updated : Jun 12, 2024 04:32 pm IST
1/6Image Source : Instagram
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तेलुगु अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण भारी मतों से विजयी हुए। उनकी पार्टी जन सेना पार्टी (JSP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब उन्होंने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ली है। उन्हें राज्य का उप मुख्यमंत्री चुना गया है। पवन कल्याण की खुशी में उनका पूरा परिवार शामिल है। इसी के चलते सभी बस में सवार होकर एक साथ उनका शपथ ग्रहण समारोह अटेंड करने पहुंचे।
2/6Image Source : Instagram
पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू शपथ ग्रहण समारोह में अपनी पत्नियों, मां और बच्चों के साथ पहुंचे। सामने आई तस्वीर में सभी एक साथ बस में बैठे नजर आ रहे हैं। चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा को लाल साड़ी में देवर नागेंद्र बाबू के साथ बैठे देखा जा सकता है। पूरा परिवार एक साथ काफी उत्साहित दिख रहा है। इस खास मौके के लिए पूरे परिवार ने एक साथ पहुंचने का फैसला किया।
3/6Image Source : Instagram
पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन कल्याण अपनी फैमीली के काफी क्लोज हैं। वो अपनी मां और भाईयों के साथ काफी वक्त बिताते हैं। अपनी भाभी सुरेखा को भी वो मां की तरह ही मानते हैं, यही वजह है कि सुरेखा भी हर मौके पर उनका साथ देती हैं। पूरे परिवार की एक जुटता अलग-अलग मौकों पर देखने को मिलती हैं।
4/6Image Source : Instagram
पवन कल्याण का पूरा परिवार एक साथ मिलकर सभी त्योहार मनाता है। इतना ही नहीं पवन कल्याण के परिवार में जब कोई शादी होती है तो सभी सारी रस्में एक साथ मिलकर ही करते हैं। लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेजा की शादी के दौरान भी परिवार एक साथ ही पहुंचा था।
5/6Image Source : Instagram
पवन कल्याण की पत्नी भी इस पूरे सफर में उनके साथ रहीं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया। जब भी अन्ना लेजेवा, पवन के साथ स्पॉट होती लोग उनकी तारीफें करते नहीं थकते। सी मॉडल और अभिनेत्री अन्ना लेजेवा हमेशा भारतीय परिधानों में ही नजर आती हैं। उन्होंने खुद को पूरी तरह साउथ इंडियन परिवेश में ढाल लिया है। उन्हें पवन कल्याण की आरती उतारते देखा गया था।
6/6Image Source : Instagram
भाई चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के साथ ही पवन कल्याण की उनके बच्चों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। फैमिली के बीच का तालमेल इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं। बता दें, पवन कल्याण की पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 21 सीटें हासिल की हैं, वहीं लोकसभा चुनावों में उन्होंने 2 सीटें हासिल की हैं।