सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। सुशांत को आखिरी बार स्क्रीन पर देख उनके फैंस इमोशनल हो गए। उनकी अदाकारी, मुस्कान और जिंदादिली को देख सभी भावुक हो गए। ट्विटर पर इस मूवी के सीन्स छाए हुए हैं।
सुशांत की फिल्म की शुरुआत का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गिटार बजाते और गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस दुखी हैं और भावुक भी।
दिल बेचारा का एक सीन बेहद इमोशनल है, जिसमें वो कह रहे हैं कि "मैं नहीं मर रहा हूं.. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।"
फिल्म का एक सीन है, जहां सुशांत अस्पताल के बेट पर हैं। वो अपने दोस्त से पूछते हैं कि क्या तुम मुझे याद करोगे? ये सीन काफी इमोशनल है।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। वो उनकी तरह एक्टिंग करना चाहते हैं। उन्हें कॉपी करते हैं।
इस मूवी में एक और इमोशनल सीन है, जिसमें सुशांत कहते हैं कि मरने से पहले अपनी खुद की फ्यूनरल में शामिल होना चाहते हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़