1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. पिता-बेटे की ये 5 जोड़ियां फिल्मों में मचा चुकी हैं धमाल, एक में तो अमिताभ के पिता बन गए थे अभिषेक

पिता-बेटे की ये 5 जोड़ियां फिल्मों में मचा चुकी हैं धमाल, एक में तो अमिताभ के पिता बन गए थे अभिषेक

Published : Jun 20, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 02:04 pm IST
बॉलीवुड में स्टारकिड्स ने अपने पिता के साथ फिल्मों में आकर खूब नाम कमाया। पिता और बेटे की जोड़ी न केवल सिनेमाजगत के बाहर पसंद की गई बल्कि फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस को मलामाल कर दिया। इस लिस्ट में सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा सुनील दत्त और संजय दत्त का भी नाम शामिल हैं। 21 जून को 'फादर्स डे' है। ऐसे में आज हम आपको असल जिंदगी के रील लाइफ उन पिता-बेटे की जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर एक साथ काम करके धमाल मचाया। 
1/5 Image Source : Twitter/ MOSES SAPIR

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है राजेन्द्र कुमार और कुमार गौरव का। कुमार गौरव राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। फिल्मों में पहला ब्रेक गौरव को उनके पिता ने ही दिया था। इस फिल्म को राजेन्द्र कुमार ने प्रोड्यूस किया था। साथ ही दोनों एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' है। ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। 
2/5 Image Source : Twitter/BOLLYWOODDIRECT

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है राजेन्द्र कुमार और कुमार गौरव का। कुमार गौरव राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। फिल्मों में पहला ब्रेक गौरव को उनके पिता ने ही दिया था। इस फिल्म को राजेन्द्र कुमार ने प्रोड्यूस किया था। साथ ही दोनों एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' है। ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। 

इस लिस्ट में दूसरा नाम है सुनील दत्त और संजय दत्त का। सुनील दत्त और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। यहां तक कि इस बॉलीवुड में संजय को एंट्री उनके पिता सुनील ने ही 'रॉकी' फिल्म से दिलाई थी। ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुनील दत्त ने किया था और बतौर गेस्ट अपीरियंस फिल्म में भी नजर आए थे। इससे अलावा इन दोनों ने कई और फिल्में एक साथ की। हालांकि 'रॉकी' के बाद सबसे ज्यादा चर्चित  फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' रही।   
3/5 Image Source : Twitter/CINEMARARE

बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी एक साथ बड़े पर्दे पर काम किया है। इस लिस्ट में इन दोनों की जोड़ी तीसरे नंबर पर है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया। इन फिल्मों में 'झूम बराबर झूम', 'पा', 'सरकार', 'सरकार राज' और 'कभी अलविदा न कहना' शामिल हैं। खास बात है कि 'पा' फिल्म में तो अभिषेक ने पिता का रोल जबकि उनके बेटे का किरदार अमिताभ ने निभाया था। इस फिल्म में बिग बी के लुक की काफी चर्चा हुई थी।   
4/5 Image Source : Twitter/ MOSES SAPIR

पिता और बेटे की सुपरहिट जोड़ी में ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी शामिल हैं। ऋषि कपूर और रणबीर की जोड़ी न केवल असल जिंदगी में बल्कि फिल्मों में भी चर्चा में रही। इन दोनों सितारों ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। 'लक बॉय चांस' में ऋषि कपूर थे जिसमें रणबीर बतौर गेस्ट अपीरियंस नजर आएं। वहीं दूसरी फिल्म 'बेशरम' है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और रणबीर के अलावा नीतू कपूर ने भी काम किया था। ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।  
5/5 Image Source : Twitter/ONE FOR ALL

Advertisement