इस साल फादर्स डे 20 जून को मनाया जाएगा। बच्चों के लिए पिता उनके आइडल होते हैं। उनकी उंगली पकड़कर बच्चे बड़े होते हैं। उनकी दी हुई सीख को अपनी जिंदगी में शामिल कर सफलता प्राप्त करते हैं। ये दिन सिर्फ फादर्स के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी खास होता है। बॉलीवुड में कई ऐसी बेटियां हैं, जो अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमा रही हैं।
अनिल कपूर-सोनम कपूर
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनकी बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2007 में 'सांवरिया' फिल्म से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था।
बोनी कपूर-जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम हैं। उन्होंने मिस्टर इंडिया, जुदाई और नो एंट्री जैसी कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं। उन्होंने साल 2018 में 'धड़क' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
महेश भट्ट-आलिया भट्ट/पूजा भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं, पूजा भट्ट भी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। दोनों के पिता महेश भट्ट हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं।
धर्मेंद्र-ईशा
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने दौर में सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, जिनसे दो बेटियां ईशा और आहना हैं। ईशा ने भी कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'कोई मेरे दिल से पूछे' और 'धूम' जैसी मूवीज शामिल हैं।
रणधीर कपूर-करीना कपूर/करिश्मा कपूर
करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। दोनों ही शानदार एक्ट्रेस हैं। उनके पिता रणधीर कपूर ने भी अपने जमाने में कई मूवीज में शानदार अभिनय किया था।
राजेश खन्ना-ट्विंकल खन्ना
राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसी फिल्में की, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलीं और कई मूवीज में काम किया। उनकी शादी अक्षय कुमार से हुई है, जो बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर में से एक हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग', 'राउडी राठौड़' और 'आर राजकुमार' जैसी मूवीज में नज़र आ चुकी हैं। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय के नंबर वन एक्टर्स में शामिल रहे थे।