अब भी देर नहीं! अभी तक नहीं देखी आरती सिंह की शादी की 7 ऐसी तस्वीरें तो झटपट देख डालें
अब भी देर नहीं! अभी तक नहीं देखी आरती सिंह की शादी की 7 ऐसी तस्वीरें तो झटपट देख डालें
गोविंदा का भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी शादी की सात अनदेखी तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।
Published : Apr 26, 2024 06:29 pm IST, Updated : Apr 26, 2024 06:32 pm IST
1/7Image Source : Instagram
गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को शादी कर ली है। उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार दीपक चौहान संग सात फेरे ले लिए। आरती शादी में लाल लहंगा पहने नजर आईं। इसके साथ ही उनके पति ने क्रिम कलर की शेरवानी कैरी की। दोनों की जोड़ी एक साथ कमाल की लग रही थी।
2/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने दुल्हन लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो सुर्ख लाल लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं। वो दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
3/7Image Source : Viral Bhayani
आरती सिंह की शादी में मामा गोविंदा और एक्टर के बेटे यशवर्धन शामिल हुए। जहां गोविंदा वेलवेट कोट नें नजर आए तो वहीं यशवर्धन ने व्हाइट कुर्ता सेट कैरी किया था। दोनों ने ही स्टाइलिश अंदाज में शादी में एंट्री की और उन्हें देख सभी हैरान और उत्साहित हो गए।
4/7Image Source : Viral Bhayani
आरती सिंह की शादी में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की भी पूरी टीम पहुंची थी। कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पूरन सिंह नजर आए। सभी ने आरती को आशीर्वाद देने के बाद कृष्णा अभिषेक से साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं। ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई।
5/7Image Source : Viral bhayani
आरती और कृष्णा अभिषेक की कजिन बहन रागिनी खन्ना भी शादी में शामिल हुईं। उन्होंने हर फंक्शन अटेंड किया। व्हाइट साड़ी में वो कृष्णा के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। रागिनी टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल' से घर-घर में हिट हुई थीं।
6/7Image Source : Viral bhayani
आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक का परिवार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से आता है। आरती सिंह की शादी के मौके पर एक्ट्रेस के हिमाचली रिश्तेदार भी शामिल हुए, जिनके साथ कृष्णा अभिषेक तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए।
7/7Image Source : Viral Bhayani
आरती सिंह को उनकी मां, भाई और भाभी ने आशीर्वाद दिया। नए जोड़े के साथ दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें, आरती सिंह ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था। उनको उनकी मां की कजिन भाभी गीता सिंह ने पाला, वो उनके साथ लखनऊ में ही पली-बढ़ीं। अब एक्ट्रेस उन्हें मां का दर्जा देती हैं।