बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'नमस्ते लंदन', 'एक था टाइगर' और 'धूम 3' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस सफर तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई संघर्ष किए। आज वो बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनसे आपकी नज़रें नहीं हटेंगी।
कैटरीना कैफ का जन्म साल 1983 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। उनका पूरा नाम कैटरीना टरकोटे है, लेकिन बाद में उन्होंने अपना सरनेम बदलकर कैफ कर लिया। ये उनके पिता का सरनेम है, जो अमेरिका के सफल बिजनेसमैन में से एक हैं।
कैटरीना ने बचपन में ही चीन, जापान, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसी जगहों पर सफर कर लिया था। उनकी मां एक चैरीटेबल संस्था के लिए काम किया करती थीं।
इस वजह से उन्हें हर 2 साल में अपना घर बदलना पड़ता था। इसके बाद वो लंदन में बस गईं, लेकिन कैटरीना वहां सिर्फ तीन साल रहीं और उसके बाद भारत आ गईं।
कैटरीना ने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। इसी से जुड़े असाइनमेंट के चलते वो मुंबई आईं।
कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें फोन भूत, सूर्यवंशी जैसी मूवीज शामिल हैं।