1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Priyanka Chopra: बचपन में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखी हैं ये तस्वीरें?

Happy Birthday Priyanka Chopra: बचपन में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखी हैं ये तस्वीरें?

Published : Jul 18, 2021 08:39 am IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:39 am IST
एक्ट्रेस, सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाने वाली अभिनेत्री नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। आज उन्हें नंबर वन अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने संघर्ष, कड़ी मेहनत और लंबा सफर तय किया है।
1/5 Image Source : instagram: priyankachopra/siddharthchopr

एक्ट्रेस, सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाने वाली अभिनेत्री नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। आज उन्हें नंबर वन अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने संघर्ष, कड़ी मेहनत और लंबा सफर तय किया है।

प्रियंका ने 'द हीरो' मूवी से साल 2003 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो इसी साल अंदाज फिल्म में दिखाई दीं। फिर मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 
2/5 Image Source : instagram: priyankachopra/siddharthchopr

प्रियंका ने 'द हीरो' मूवी से साल 2003 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो इसी साल अंदाज फिल्म में दिखाई दीं। फिर मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 

प्रियंका कृष, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, 7 खून माफ, बर्फी, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, द स्काई इज पिंक और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 
3/5 Image Source : instagram: priyankachopra/siddharthchopr

प्रियंका कृष, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, 7 खून माफ, बर्फी, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, द स्काई इज पिंक और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको, बेवॉच और इज इंट रोमांटिक जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दीं। प्रियंका न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनका इन माय सिटी गाना फैंस को बहुत पसंद आया था। इसका बाद वो एक्सोटिक लेकर आईं। 
4/5 Image Source : instagram: priyankachopra/siddharthchopr

प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको, बेवॉच और इज इंट रोमांटिक जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दीं। प्रियंका न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनका इन माय सिटी गाना फैंस को बहुत पसंद आया था। इसका बाद वो एक्सोटिक लेकर आईं। 

निजी जिंदगी की बात करें तो प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से भारत में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।   
5/5 Image Source : instagram: priyankachopra/siddharthchopr

Advertisement