आस टूट गई... लापता अपनों के पुतले जलाकर हो रहा अंतिम संस्कार, नेपाल से आईं कलेजा चीर देने वाली तस्वीरें
आस टूट गई... लापता अपनों के पुतले जलाकर हो रहा अंतिम संस्कार, नेपाल से आईं कलेजा चीर देने वाली तस्वीरें
नेपाल में विनाश का ऐसा मंजर है कि कई परिवारों ने अपने उन अपनों का अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ के बाद से लापता है। परिजन घास से प्रतीकात्मक शव बनाकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।
Published : Sep 03, 2026 08:49 pm IST, Updated : Sep 03, 2026 10:36 pm IST
1/8Image Source : pti
नेपाल की प्रलयकारी बाढ़ में जिन लोगों को अपने लापता परिजनों के शव नहीं मिले, उन्होंने घास से प्रतीकात्मक शव बनाकर अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया है।
2/8Image Source : pti
नेपाल में एक हफ्ते पहले आई भयानक बाढ़ हजारों लोगों के गांव और घरों को बहाकर ले गई। अब जिन लोगों के लौटने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म हो रही है, उनके परिवार प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर रहे हैं, ताकि वे यह मान सकें कि उनके अपनों की आत्मा को शांति मिल गई है।
3/8Image Source : pti
ये तस्वीरें सिर्फ एक त्रासदी की नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवारों के दर्द की है, जिन्होंने अपनों को आखिरी बार देखे बिना ही उन्हें अंतिम विदाई दे दी।
4/8Image Source : pti
हिंदू परंपरा में दाह संस्कार एक जरूरी आखिरी रस्म है और कुछ परिवारों के लिए अपनों के शव के बिना भी यह रस्म करना आध्यात्मिक राहत का एहसास कराता है।
5/8Image Source : pti
नेपाली परिवार हिमालयी इलाके में आई बाढ़ में अपने गांवों और घरों के बह जाने के बाद लापता अपने प्रियजनों की आत्माओं की शांति के लिए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
6/8Image Source : pti
कलेजा चीर देने वाला मंजर, चिता पर घास के पुतले जलाकर अंतिम संस्कार करते बिलखते परिजन।
7/8Image Source : pti
वहीं, जो शव बरामद हुए हैं और जिनके परिजनों का पता नहीं लगा है, उन्हें सरकार जेसीबी की मदद से एक लाइन में दफन कर रही है। उन शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार हो रहा है।
8/8Image Source : pti
नेपाल में आई महातबाही के बाद नौंवे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। तबाही के बाद भी कोहराम मचा है और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।