शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी शाहरुख, गौरी, आर्यन और अबराम संग खास फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
सुहाना खान का जन्म 22 जनवरी 2000 को हुआ था। वो शाहरुख की मिडिल चाइल्ड और एकलौती बेटी हैं। सुहाना का एक बड़ा भाई आर्यन और एक छोटा भाई अबराम है।
सुहाना बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इस समय वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वो फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने दोनों भाई आर्यन व अबराम संग फोटोज शेयर करती रहती हैं।
सुहाना खान एक शॉर्ट मूवी में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसका नाम 'द ग्रेट पार्ट ऑफ ब्लू' है। इसे फैंस ने काफी सराहा है।
सुहाना खान उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिनकी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं।
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन अकसर किसी न किसी चीज को लेकर वह सुर्खियों में बनी ही रहती हैं।
सुहाना खान के न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के बाद उनकी मां गौरी बेहद खुश थीं। इस खुश खबरी को सोशल मीडिया पर साझा करने से प्राउड मॉम गौरी खुद को नहीं रोक सकी थीं।
सुहाना रंगमंच के एक नाटक में भी मुख्य भूमिका में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब सभी को उनके इस ऑन स्क्रिन डेब्यू का इंतजार है।
भाई आर्यन और अबराम के साथ सुहाना खान। वो इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।