इरफान खान बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने बुधवार को आखिरी सांस ली। वह सिर्फ 53 साल के थे।
इरफान खान को कोलन इंफेक्शन के कारण कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका देहांत हो गया।
कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के चलते इरफान खान के पार्थिव शव को अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान ले जाया गया जहां उनके परिवार की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अंतिम संस्कार के लिए इरफान का परिवार और निर्देशक विशाल भारद्वाज पहुंचे।
तिग्मांशु धूलिया भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।
इरफान खान के अंतिम यात्रा में कमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद रहें।
इरफान के दोनों बेटों सहित कब्रिस्तान में 22 लोग मौजूद रहें।
इरफान खान के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भी नजर आएं।
इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में गम की लहर दौड़ गई है।
इरफान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। अपने अंतिम सफर पर एक्टर।
इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करके लौटते प्रोड्यूसर संदीप सिंह और विशाल भारद्वाज