कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के साथ अपने घर शिमला से मुंबई में स्थित अपने आवास पर पहुंच गई हैं। कंगना ने पहले ही कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आने वाली हैं। कंगना का मुंबई निकलने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। पहला सैंपल फेल होने की वजह से दूसरा सैंपल लिया गया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
मुंबई एयरपोर्ट से कंगना का गाड़ियों का काफिला अपने घर की ओर बढ़ा। देखिए ये तस्वीरें...
कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही उनके ऑफिस पर बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ की गई जिसके बाद कंगना के सपोर्ट में एयरपोर्ट पर RPI और करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। हालांकि अब बॉम्बेहाई कोर्ट ने बीएमसी की कार्यवाही पर स्टे लगा दिया है।
कंगना ने घर पहुंचते ही एक वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो उनके ऑफिस के अंदर का है जिसमें बीएमसी ने तोड़फोड़ की है।
इसके अलावा कंगना ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसती नजर आईं।