बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेत्री की फिल्म ट्रेलर को लोग काफी सराह रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया है।
अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना चेन्नई गई थीं। वहां से लौटने के बाद अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
कंगना का आज जन्मदिन है, और जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
ये चौथा मौका है जब कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय पुरस्कार के नामों की घोषणा होने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सभी को शुक्रिया कहा।