बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं। वहीं, जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। यही वजह है कि वो बारिश में भी जिम में वर्कआउट करने पहुंचीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। जल्द ही उनकी कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इनमें 'मणिकर्णिका रिटर्न्स', 'तेजस', 'धाकड़', 'थलाइवी' और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक शामिल है।
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी एयरपोर्ट पर नज़र आईं। उनकी अपकमिंग मूवी 'राधे श्याम' की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। इसमें वो प्रभास के साथ नज़र आएंगी। वो जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो अपनी मां के साथ नज़र आईं।
टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नज़र आए।
जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो बारिश में भी जिम में वर्कआउट करने पहुंचीं।
अभिनेता सूरज पंचोली को जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा जुहू एरिया में सैलून के बाहर नज़र आईं।
टीवी एक्टर, होस्ट और कॉमेडियन जय भानुशाली भी एयरपोर्ट पर नज़र आए।