करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दिखा सितारों का जलवा, देखें वायरल तस्वीरें
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दिखा सितारों का जलवा, देखें वायरल तस्वीरें
करण जौहर आज, 25 मई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं जो बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर के बर्थडे पार्टी का है। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को शामिल होते देखा गया।
Published : May 25, 2024 09:06 am IST, Updated : May 25, 2024 09:06 am IST
1/8Image Source : Instagram
कई हिट फिल्में और स्टार किड्स को स्टार बनाने वाले करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक और निर्माता का आज 52वां जन्मदिन हैं।
2/8Image Source : viral bhayani
करण जौहर ने बर्थडे की पार्टी में कई स्टार्स को शिरकत करते देखा गया। सोशल मीडिया पर करण के जन्मदिन के पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
3/8Image Source : viral bhayani
करण जौहर को बर्थडे पार्टी में आल ब्लैक आउटफिट में देखा गया। वहीं उन्हें कार में पार्टी लोकेशन पर पहुंचते ही पोज देते देखा गया।
4/8Image Source : viral bhayani
करण जौहर की दोस्त तान्या दुबाश और काजल ने उनके लिए बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में अभिनेता अनिल कपूर और फराह खान समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
5/8Image Source : viral bhayani
काजोल को कार में देखा गया जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए येलो और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। काजोल ने चश्मा भी लगाया हुआ था।
6/8Image Source : Viral bhayani
फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी पार्टी में शामिल हुईं। इस इवेंट में वह नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। फराह ने नेकपीस और चश्मा में कूल लग रही थीं।
7/8Image Source : viral bhayani
पार्टी में नताशा पूनावाला और अदार पूनावाला भी मेहमान थे। नताशा ने जहां व्हाइट ड्रेस पहनी थी तो वहीं आदर ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
8/8Image Source : viral bhayani
इस पार्टी में अभिनेता अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ पहुंचे। दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।