1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: मां करीना और छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तैमूर अली खान, तस्वीरें हुईं वायरल

Photos: मां करीना और छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे तैमूर अली खान, तस्वीरें हुईं वायरल

Published : Feb 21, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 01:59 pm IST
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे का स्वागत किया। करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया। उनके बड़े बेटे तैमूर अब अपनी मां और छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 
1/7 Image Source : yogen shah

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे का स्वागत किया। करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया। उनके बड़े बेटे तैमूर अब अपनी मां और छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। 
2/7 Image Source : yogen shah

बता दें कि करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। 

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। 
3/7 Image Source : yogen shah

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। 

करीना के मां बनने के बाद उनकी ननद सबा पटौदी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर 'सैफीना' को बधाई दी। इसी बीच तैमूर को अस्पताल जाते देखा गया।  
4/7 Image Source : yogen shah

करीना के मां बनने के बाद उनकी ननद सबा पटौदी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर 'सैफीना' को बधाई दी। इसी बीच तैमूर को अस्पताल जाते देखा गया।  

करीना (40) ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बना हुए हैं। 
5/7 Image Source : yogen shah

करीना (40) ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बना हुए हैं। 

जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। सैफ (50) अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।
6/7 Image Source : yogen shah

जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। सैफ (50) अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।

 सैफ का पहला विवाह अभिनेत्री अमृता राव से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे-अभिनेत्री सारा अली खान (25) और इब्राहिम अली खान (19) हैं। सैफ और करीना की जोड़ी सैफीना के नाम से चर्चित है।  
7/7 Image Source : yogen shah

Advertisement