भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच में कश्मीर में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर फतह हासिल की थी। यह दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में भी जंग पर आधारित कई फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखकर हर शख्स को गर्व महसूस होता है। हम आपको ऐसी ही फिल्मों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो देशभक्ति से प्रेरित हैं।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल और यामी गौतम अभिनीत इस मूवी में उस हमले को दिखाया गया था, जो कश्मीर के उरी में हुआ था। उरी में विक्की कौशल कमांडर की भूमिका निभाती नजर आए थे। जिन्होंने कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर हुए हमले का बदला लिया था।
बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी को देखने के बाद देशभक्ति की भावना हिलोरे मारने लगती है।
लक्ष्य
साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी सहित कई उम्दा कलाकारों ने काम किया था। इसमें ऋतिक लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में हैं, जो अपनी टीम का नेतृत्व करते हैं और आतंकवादियों पर जीत पाते हैं।
एलओसी: कारगिल
ये मूवी साल 2003 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इसमें सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, अजय देवगन और संजय दत्त सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को दिखाया गया था।
टैंगो चार्ली
ये मूवी साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें बॉबी देओल, अजय देवगन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे देखकर देशप्रेम की भावना जाग जाती है।