कटरीना कैफ की बीच के किनारे बैठी हुई तस्वीर लोगों का ध्यान खूब खींच रही है। इस तस्वीर में कटरीना ने बिकिनी पहनी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'स्वर्ग मिल गया।'
सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बैठे हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर किसी सोच में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- 'अब मुझे आगे क्या करना चाहिए।' एक्टर की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी इंस्टाग्राम पर सुर्खियां बटोर रही हैं। मसाबा इस वक्त मालदीव में हैं और वहीं से लगातार बीच की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर की ये तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर बहुत पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में तैमूर एक बच्चे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना भी अपनी दोस्त और बेबी के साथ नजर आ रही हैं। तैमूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'टिम टिम और सिया।' करीना का ये कैप्शन और तस्वीर खूब वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अंकिता का तस्वीरों में लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। तस्वीरों में अंकिता ने पीच कलर का सूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।