माधुरी दीक्षित की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अधिकतर अपने फैंस के लिए शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जिसमें माधुरी अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी को अपना फैन बना रही हैं।
माधुरी दीक्षित के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर की बैकलेस कुर्ती के साथ मैचिंग शरारा पैंट पहने हुए नजर आईं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां कुर्ती में बारीक गोल्डन एब्राइड्री से काम किया गया था। वहीं शरारा में सेक्विन और मिरर वर्क किया गया है।
माधुरी दीक्षित ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप रखा। जिसमें उन्होंने पिक लिपस्टिक के साथ काजल लगाया। इसके साथ ही स्मोकी आईमेकअप किया।
इस लुक के साथ माधुरी ने आउटफिट्स से मैच खाते हुए ईयररिंग्स, चूड़ी और रिंग कैरी की।
माधुरी दीक्षित अधिकतर अपने लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और हर एक लुक की फैंस जमकर तारीफ करते हैं।
माधुरी दीक्षित इस रेड कलर की साड़ी मेंबेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।