मायानगरी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहता है। आज कई सितारे मुंबई एयरपोर्ट तो कुछ सितारे मुंबई की अलग अलग जगहों पर दिखाई दिए। मलाइका अरोड़ा सफेद रंग की ड्रेस में सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक के साथ बांद्रा के olive में स्पॉट हुईं तो वहीं अभिनेत्री कृति सेनन मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं।
मौनी रॉय फिल्मिस्तान स्टूडियो के बाहर काले रंग की स्टाइलिश ड्रेस में स्पॉट हुईं।
ईशान खट्टर मुंबई के मशहूर हाकिम अलीम सलून के बाहर गुलाबी रंग की टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दिए।
शिबानी डांडेकर मुंबई एयरपोर्ट में स्टाइलिश लुक में कैमरे में कैद हुईं। एक्ट्रेस ने बड़े बड़े गॉगल्स कैरी किए हुए थे।
आलिया भट्ट मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर दिखाई दीं।
बादशाह और डेजी शाह मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखाई दिए।
मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर मास्क और गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दीं।
सोनू सूद और उर्वशी रौतेला भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों का लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।