मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, गौरी खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर सहित तमाम फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इन सेलेब्स की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मनीष मल्होत्रा के घर पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी शिरकत की। वो ब्लैक कलर के कोट-पैंट में नज़र आए।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। उनका कहना है कि वो इस ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत दिखीं। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है।
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में नज़र आईं।
मनीष मल्होत्रा के घर पर हुई पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए।
मनीष मल्होत्रा के साथ अनन्या पांडे। अनन्या का लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है।
मनीष मल्होत्रा की पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।