गर्मी से बचने के लिए बाली पहुंची मौनी रॉय, कभी झरने के नीचे तो कभी स्विमिंग पूल में चिल करती आईं नजर
गर्मी से बचने के लिए बाली पहुंची मौनी रॉय, कभी झरने के नीचे तो कभी स्विमिंग पूल में चिल करती आईं नजर
चिलचिलाती गर्मी की वजह से इस वक्त सभी का बुरा हाल है। ऐसे में सभी गर्मी से बचने के कही न कही ठंडी या बर्फिली जगह घूमने के लिए जा रहे हैं। सेलेब्स भी इन दिनों वेकेशन मोड पर हैं। इसी बीच अब हाल ही में मौनी रॉय भी बाली में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंच गई हैं। जहां से उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की है।
Published : May 26, 2024 04:08 pm IST, Updated : May 26, 2024 04:13 pm IST
1/8Image Source : Instagram
'नागिन' समेत ढेर सारे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सुर्खियां में बनी रहती हैं।
2/8Image Source : Instagram
इसी बीच अब हाल ही में मौनी ने अपने वेकेशन की कुछ ऐसी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। आखिर इन तस्वीरों में मौनी हाॅटनेस का तड़का जो लगाती हुई नजर आ रही हैं।
3/8Image Source : Instagram
दरअसल, मौनी राॅय इन दिनों बाली में वेकेशन मना रही हैं और वहां से वह लगातार अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।
4/8Image Source : Instagram
मौनी रॉय इन तस्वीरों में कभी ग्लैमरस ड्रेस तो कभी टू-पीस में कहर बरपाती दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय की बाली वेकेशन की फोटोज पर फैंस का दिल आ गया है।
5/8Image Source : Instagram
वहीं इन तस्वीरों में मौनी चिलचिलाती गर्मी के बीच वॉटरफॉल्स के नीचे एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां एक फोटो में एक्ट्रेस वॉटरफॉल के सामने ग्लैमरस लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। तो दूसरी फोटो में एक्ट्रेस वॉटर फॉल के पानी में तैरने के लिए छलांग लगाती दिखाई दे रही हैं।
6/8Image Source : Instagram
वहीं मौनी की इन फोटोज का तो क्या ही कहना। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों में गर्मी के मौसम में फ्लोरल बिकिनी पहनकर तापमान बढ़ा दिया। मौनी रॉय का कर्वी फिगर देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस आहें भर रहे हैं।
7/8Image Source : Instagram
वहीं मौनी रॉय ने इस तस्वीर में रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर फैंस का ध्यान खींचा है। मौनी रॉय का ये स्टाइल भी लोगों को दीवाना बना रहा है।
8/8Image Source : Instagram
वहीं मौनी के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो आखिरी बार वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्हें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट वन में देखा गया था।