सामूहिक विवाह में दिखी नीता अंबानी की ममता, नई दुल्हनों को गले लगाकर दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह में दिखी नीता अंबानी की ममता, नई दुल्हनों को गले लगाकर दिया आशीर्वाद
बिजनेमैन मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मंगलवार को सामूहिव विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित किया गया था। इसमें नीता अंबानी का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। नीता अंबानी सभी दुल्हनों को गले लगाती नजर आईं।
Published : Jul 03, 2024 10:09 am IST, Updated : Jul 03, 2024 10:09 am IST
1/6Image Source : Viral Bhayani
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले अंबानी परिवार एक के बाद एक खास कार्यक्रम आयोजित करने में लगा हुआ है। हर मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आ रहा है। मंलगवार को भी अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका की शादी से पहले नेक काम किया। एक सामूहिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।
2/6Image Source : Viral Bhayani
इस मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ ही ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और आनंद पीरामल भी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और खास उपहार भी दिए। इन खास तोहफों में सोने और चांदी के गहने भी शामिल थे। अंबानी परिवार के इस खास आयोजन की काफी तारीफें हो रही हैं।
3/6Image Source : Viral Bhayani
सामूहिक कार्यक्रम के इस मेगा इवेंट में नीता अंबानी खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल साड़ी के साथ बालों में गजरा कैरी किया। इतना ही नहीं नीता अंबानी की साड़ी पर गायत्री मंत्र भी लिखा गया था, वहीं उनके पोटली पर्स पर श्रीकृष्ण बने नजर आए। नीता अंबानी इस साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस लुक ने खूब लाइमलाइट चुराई।
4/6Image Source : Viral Bhayani
जिस बात पर हर किसी का ध्यान गया वो थी नीता अंबानी अच्छा रवैया। उन्होंने हर जोड़े को बधाई दी। नए दूल्हा-दुल्हन नीता अंबानी का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे, जिसके बाद उन्होंने नई दुल्हनों को गले भी लगया। इस दौरान नीता अंबानी की ममता देखने को मिली। तस्वीरें देखने वाले नीता अंबानी की तारीफें करते नहीं थकेंगे।
5/6Image Source : Viral Bhayani
नीता अंबानी को न्यूली वेड कपल्स से बातचीत करते भी देखा गया। नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का भी क्यूट मोमेंट नजर आया, जहां सभी अंबानी लेडीज एक-दूसरे से बातचीत करती नजर आईं। अब इस सामूहिक शादी कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
6/6Image Source : Viral Bhayani
बता दें, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलने वाला है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तरह ये भी भव्य होगा। इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में ही किया जाएगा।