T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा से आगे निकल गए जॉस बटलर
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा से आगे निकल गए जॉस बटलर
टी20 इंटरनेशनल में केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो चार हजार से अधिक रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। इसमें बाबर आजम पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के जॉस बटलर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा नंबर तीन पर खिसक गए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Sep 16, 2026 05:50 pm IST, Updated : Sep 16, 2026 05:50 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो चार हजार से अधिक रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। इसमें बाबर आजम पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के जॉस बटलर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा नंबर तीन पर खिसक गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। उन्होंने अब तक 145 मैच खेलकर 4596 रन बनाए हैं। बाबर आजम के नाम तीन शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
जॉस बटलर जो कि इंग्लैंड के ओपनर हैं, वे अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जॉस ने अब तक 161 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4292 रन बना लिए हैं। जॉस के नाम दो शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित को अब तीसरे नंबर पर जाना पड़ा है। हालांकि अभी कुछ ही वक्त पहले तक वे पहले नंबर पर काबिज थे। रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4231 रन बनाने में सफलता हासिल की है। उनके नाम पांच शतक और 32 अर्धशतक हैं।
5/6Image Source : ap
विराट कोहली का नाम यहां नंबर 4 पर आता है। उन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। यही चार बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चार हजार से अधिक रन बनाए हैं।
6/6Image Source : getty
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने अब तक 163 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 3895 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। वे भी जल्द ही चार हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो सकते हैं।