Published : Sep 16, 2026 04:39 pm IST, Updated : Sep 16, 2026 04:40 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
प्रोटीन की तरह फाइबर भी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। यह गट हेल्थ को बेहतर रखने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, एक दिन में करीब 40 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, लेकिन लोग मुश्किल से 15 ग्राम ही फाइबर ही कंज्यूम, कर पाते हैं। जो असल टारगेट का आधा भी नहीं है। सिर्फ सलाद खाने से शरीर में फाइबर की कमी पूरी नहीं हो सकती। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं कि किन चीजों के सेवन से फाइबर फाइबर की कमी पूरी होगी और आपके आँतों की सेहत बेहतर होगी।
2/5Image Source : UNSPLASH
दाल और राजमा चना: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि एक कटोरी दाल में आपको लगभग आठ से दस ग्राम फाइबर मिलता है वहीं, राजमा और छोले में आपको बारह से पंद्रह ग्राम फाइबर मिलता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
बाजरा, ज्वार और रागी की रोटी: डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक़, गेंहू के रोटी में फाइबर बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अगर डाइट में मिलेटस यानी की बाजरा, ज्वार और रागी की रोटी को शामिल करते हैं तो एक रोटी में ही आपको लगभग आठ से दस ग्राम फाइबर मिल सकता है जो आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।
4/5Image Source : UNSPLASH
चिया सीड्स: चिया सीड्स में बहुत ज़्यादा फाइबर पाया जाता है। एक छोटे चम्मच चिया सीड्स में 5 ग्राम फाइबर होता है। आप इसक असावं चिया सीड्स ड्रिंक और स्मूदी में भी कर सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
भीगे हुए काले चने: भीगे हुए काले चने में सिर्फ प्रोटीन और कैल्शियम ही नहीं पाया जाता है बल्कि इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में होता है। एक मुट्ठी काले चने में ही आपको 6 ग्राम तक फाइबर मिल जाएगा।