ओटीटी पर ये धांसू फिल्में-सीरीज देगी दस्तक, इस हफ्ते मिलेगा एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
ओटीटी पर ये धांसू फिल्में-सीरीज देगी दस्तक, इस हफ्ते मिलेगा एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। इस हफ्ते भी कॉमेडी से लेकर एक्शन मूवी और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।
Published : Sep 08, 2024 08:29 pm IST, Updated : Sep 09, 2024 07:15 am IST
1/6Image Source : X
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। इस हफ्ते भी कॉमेडी से लेकर एक्शन मूवी और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।
2/6Image Source : X
थलाइवान: बिजू मेनन और आसिफ अली की 'थलाइवन' में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी पुलिस केस से शुरू होती है। एक्शन और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। जो की खत्म होने वाला है। सोनी लिव पर आप इसे 10 सितंबर को देख सकते हैं।
3/6Image Source : X
सियोल बस्टर्स: अगर आपको भी कोरियन कॉमेडी एंटरटेनर सीरीज देखने का मन है तो आप इस सीरीज की कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ क्राइम भी देखने को मिलेगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये सीरीज 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।
4/6Image Source : X
मिस्टर बच्चन: 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'रेड' का साउथ इंडियन रीमेक है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। हिंदी फिल्म में अजय देवगन दिखाई दिए थे तो वहीं इस मूवी में रवि तेजा का दबंग एक्शन देखने को मिलेगा। अगर आप भी रवि के फैन है तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स 12 सितंबर को देख सकते हैं।
5/6Image Source : X
बर्लिन: अपारशक्ति खुराना ये सीरीज भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह सीरीज एक गूंगे-बहरे व्यक्ति पर बेस्ड है, जिसे विदेशी जासूस समझकर गिरफ्तार किया जाता है। 'स्त्री 2' के बाद अब अपारशक्ति की जी5 पर ये सीरीज 13 सितंबर को देखने को मिलेगी।
6/6Image Source : X
एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2: रोमांस और ड्रामे से भरी 'एमिली इन पेरिस' सीरीज चौथे सीजन के दूसरे पार्ट के साथ वापसी करने वाला है। इस पॉपुलर शो की कहानी एमिली नाम की महिला पर आधारित है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर को देख सकते हैं।