इब्राहिम अली खान के घर पहुंचीं पलक तिवारी? पटौदी पैलेस की छत पर दिए पोज, वायरल हुईं तस्वीरें
इब्राहिम अली खान के घर पहुंचीं पलक तिवारी? पटौदी पैलेस की छत पर दिए पोज, वायरल हुईं तस्वीरें
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की दोस्ती के चर्चे बी-टाउन में अक्सर होते रहते हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है, हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, इस बीच पलक की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।
Published : Jun 28, 2024 01:07 pm IST, Updated : Jun 28, 2024 01:07 pm IST
1/7Image Source : Instagram
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना डेब्यू करने के बाद अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं। पलक प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पलक सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। लंबे समय से इनकी नजदीकियों के चर्चे हैं, हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है।
2/7Image Source : Instagram
इस बीच पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के बीच सुर्खियों में हैं। इन तस्वीरों पर पलक के फैंस ही नहीं रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान भी अपना दिल हार बैठे हैं। इसके अलावा इस फोटो में दो और चीजें हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
3/7Image Source : Instagram
पलक तिवारी की नई तस्वीरों पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान ने जो रिएक्शन दिया है, उसकी भी खूब चर्चा है और दूसरी तरफ फोटो में शानदार मौसम भी लोगों को भा रहा है।
4/7Image Source : Instagram
इसके अलावा जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है वह है फोटो के लोकेशन की। दरअसल, पलक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पलक की ये तस्वीरें पटौदी पैलेस में ली गई हैं?
5/7Image Source : Instagram
पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरा USPA मानसून'। इन तस्वीरों पर इब्राहिम ने फायर इमोजी के साथ पलक की फोटोज पर रिएक्शन दिया है। वहीं पलक ने जिस लोकेशन से ये तस्वीरें शेयर की हैं, वह हूबहू पटौदी पैलेस जैसी लग रही है। एक यूजर ने लिखा- 'ये तस्वीरें पटौदी पैलेस की छत पर ली गई हैं।'
6/7Image Source : Instagram
हालांकि, पलक ने फोटो शेयर करते हुए लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन फैंस को यकीन है कि ये तस्वीरें पटौदी पैलेस की हैं।
7/7Image Source : Instagram
पलक की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है और दावा किया है कि उनकी ये फोटोज पटौदी पैलेस के छत पर ली गई हैं। फोटोज में श्वेता तिवारी की लाडली ग्रीन स्वेटशर्ट और ग्रे पजामा में नजर आ रही हैं।