शक्रवार को करीना कपूर खान और सैफ अली खान को रणधीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके बेटे जेह भी साथ नजर आए।
इस दौरान सैफ अली खान ने जेह को गोद में ले रखा था। जेह, अपने नाना से मिलने पहुंचे थे।
लुक की बात करें तो सैफ ने सफेद रंग का कुर्ता और ब्लू जींस पहन रखा था। जिसमें वो हमेशा की तरह काफी स्मार्ट दिख रहे थे।
वहीं, करीना कपूर ने व्हाइट करल का स्वेटशर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। इस लुक में एक्ट्रेस काफी कूल दिख रही थी। करीना, कैमरे को पोज देती नजर आईं।
करीना कपूर अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इसलिए जन्म के बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह का न तो ना और ही चहरा सामने लाया। लेकिन, फैंस के बीच बच्चे को देखने और उसका नाम जानने को लेकर काफी उत्सुकता है। पहले तैमूर अली खान के नाम पर काफी हंगामा हुआ था और अब करीना-सैफ के छोटे बेटे Jeh के नाम को लेकर भी बवाल हो रहा है।