बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद की गईं। इस सनी कैजुअल अटायर में नजर आई। कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन उन्होंने मास्क भी पहना था।
सनी लियोनी जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं वहां मौजूद पैपराजी उन्हें तस्वीरों में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आए।
उस दौरान सनी लियोन ने भी कैमरामैन को निराश नहीं किया और तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए अभिनेत्री पोज देती हुई नजर आईं।
सनी लियोनी कोरोनावायरस को लेकर काफी सजग हैं और खुद के बचाव के लिए जरूरी उपाय करती नजर आती हैं। सनी लियोन ने शुक्रवार को महसूस किया कि किस तरह मास्क के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास करना मुश्किल है, लेकिन चेहरे को ढंकना महत्वपूर्ण है।
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई है। इस खास मौके पर उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें कीमती तोहफा दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं।