एक्टर आर माधवन अपनी खूबसूरत अदाकारी के लिए जाने जाते हैं साथ ही इनकी स्माइल और इनका लुक भी लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन आर माधवन ने कई बार रोल के लिए खुद को तैयार कर लिया मगर या तो वो फिल्म ही नहीं बनी या फिर किसी और एक्टर को कास्ट कर लिया गया। माधवन ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 ऐसे लुक्स की तस्वीर शेयर की है जो फिल्में आर माधवन ने नहीं की हैं।
माधवन ने 8 तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर में उनके शानदार लुक देखने को मिल रहे हैं।
किसी तस्वीर में माधवन खिलजी के लुक में नजर आ रहे हैं तो किसी में वो छत्रपति शिवाजी के रोल में हैं।
आर माधवन का ये लुक देखकर फैन्स कह रहे हैं कि काश वो छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आते, लोगों को एक्टर का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।
इस तस्वीर में माधवन के चेहरे पर कट का निशान नजर आ रहा है और बढ़े हुए बाल दिख रहे हैं।
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि माधवन किसी किसान के रोल में हैं।
खबरें आ रही हैं कि आर माधवन जल्द ही रतन टाटा की बायोपिक में उनका रोल करते नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीर भी वायरल हो रही है।
आर माधवन कुछ समय पहले अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म निशब्दम् में नजर आए थे, इस फिल्म में माधवन के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।