Published : Sep 01, 2024 12:59 pm IST, Updated : Sep 01, 2024 01:00 pm IST
1/10Image Source : instagram
मनोरंजन जगत के आज ऐसे पांच सितारों का जन्मदिन है, जो अपनी जिंदगी की अलग-अलग चुनौतियों को पार करते हुए उस मुकाम तक पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। ये सेलिब्रिटी आज अपने-अपने हुनर से देश के कोने-कोने में पहचाने जाते हैं। तो चलिए आपको इन पांचों स्टार्स के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
2/10Image Source : instagram
दीपक डोबरियाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में दीपक नजर आ चुके दीपक की की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक थिएटर आर्टिस्ट और कई नाटकों में दमदार एक्टिंग करने वाले इस एक्टर का सपना लीड एक्टर बनना था। लेकिन जब ये इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे तब समय बहुत मुश्किल भरा रहा है और इन्हें जो रोल मिला उन्होंने बिना सोचे समझे उसे करने का फैसला किया।
3/10Image Source : instagram
कंगना रनौत की तनु वेड्स मनु में उन्होंने पप्पी जी की दमदार एक्टिंग की और सबके दिलों में बस गए। फिर वो दबंग 2, प्रेम रतन धन पायो, लखनऊ सेंट्रल और लाल कप्तान में नजर आए। उन्होंने इरफान खान के साथ हिंदी मीडियम और इसके सीक्वल अंग्रेजी मीडियम में भी काम किया।
4/10Image Source : instagram
राम कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी बढ़े हुए वजन के बावजूद इस एक्टर ने टेलीविजन पर राज किया और, अब फिल्में और वेब सीरीज में भी खूब लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। राम कपूर का शुरुआत से ही वजह काफी बढ़ा हुआ था। इसके कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
5/10Image Source : instagram
लेकिन अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद राम कपूर को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिला। राम कपूर ने सोनी टेलीविजन के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में राम कपूर के साथ एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी थीं।
6/10Image Source : instagram
इसके अलावा वो कई फिल्मों जैसे, हमशकल्स, लवयात्री, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कुछ कुछ लोचा है, मेरे डैड की मारुति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो वहीं अब राम कपूर अभय और अभय 2 जैसी वेब सीरीज से भी अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं।
7/10Image Source : instagram
जितेंद्र कुमार - इस एक्टर की आईआईटी से ओटीटी तक का सफर बड़ा अनोखा है। मजेदार बात ये है कि जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया ने आईआईटी से जुड़े स्टूडेंट्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके बाद ‘पंचायत’ के सचिव जी के किरदार में तो उन्होंने गजब ही ढाह दिया।
8/10Image Source : instagram
अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज बाकी के एक्टर्स से काफी अलग होती है। कोटा फैक्ट्री और ‘पंचायत’ जैसी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के अलावा, वो कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज भी दे चुके हैं, जिनमें ‘चमन बहार’, ‘चीककेक’, कोटा फैक्ट्री, ‘ड्राई डे’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘टीवीएस पिचर्स’ जैसी फिल्में-सीरीज शामिल हैं।
9/10Image Source : instagram
आमिर अली का भी आज बर्थडे है। आमिर अली का जन्म 1 सितंबर 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बजाज स्कूटर के विज्ञापन से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया, जिनमें कहानी घर घर की, वो रहने वाली महलों की जैसी कई फेमस सीरियल शामिल है।
10/10Image Source : instagram
ब्राजिलियन एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लीट भी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 2012 से 14 के दौरान अभिनेत्री इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से अपनी नजदीकियों को लेकर भी चर्चा में थीं। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें देखकर इनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। इजाबेल ने आमिर खान की तलाश से डेब्यू किया था और आदित्य सील, तनुज विरवानी स्टारर 'पुरानी जींस' में लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं।