बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी साजिद वाजिद के वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो 42 साल के थे। दोनों के पिता उस्ताद शराफत अली खान तबला वादक थे। उन्होंने 1998 में पहली बार साथ में काम करना शुरू किया और उनकी बॉन्डिंग हमेशा मजबूत रही। आइये उनकी तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं...
साजिद वाजिद ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) में पहली बार काम किया था। इसके बाद 1999 में उन्होंने सोनू निगम के एल्बम दीवाना में म्यूजिक दिया, जिसका गाना दीवाना तेरा, अब मुझे रात दिन और इस कदर प्यार है काफी हिट हुआ था।
उन्होंने हैलो ब्रदर मूवी के गाने हटा सावन की घटा, चुपसे से कोई आएगा और हैलो ब्रदर बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया। वाजिद ने बॉलीवुड के कई गानों को भी अपनी आवाज दी है, जो हिट हैं।
बतौर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद ने पागलपंती, दबंग 3, सत्यमेव जयते, जुड़वा 2, सिंह इज ब्लिंग, हीरोपंती, मैं तेरा हीरो, जय हो, बुलेट राजा, दबंग 2, एक था टाइगर, हाउसफुल 2, राउड़ी राठौड़, नो प्रॉब्लम, दबंग, हैलो, वेलकम, पार्टनर, मुझसे शादी करोगे और बागी सहित कई मूवीज के हिट गानें दिए हैं।
साजिद वाजिद ने बतौर लिरिसिस्ट बाकी सब फर्स्ट क्लास है (जय हो), फेवीकोल से (दबंग 2), ले ले मजा ले (वॉन्टेड) सहित कई गानों में काम किया है।
वाजिद का दिल का दौरा पड़ने से चेंबूर के सुराणा अस्पताल में निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वो कोरोना वायरस भी पाए गए थे। उन्हें दिल की बीमारी भी थी। वहीं, किडनी की गंभीर समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।