1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवु़ड की आदर्श जोड़ियों में से एक थी ऋषि कपूर और नीतू जी की जोड़ी, फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

बॉलीवु़ड की आदर्श जोड़ियों में से एक थी ऋषि कपूर और नीतू जी की जोड़ी, फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

Published : Apr 30, 2020 11:08 am IST,  Updated : Apr 30, 2020 12:17 pm IST
एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू मौजूद थीं। नीतू और ऋषि कपूर को बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में एक गिना जाता है।
1/7

कपूर खानदान में पैदा हुए हैंडसम चिंटू यानी ऋषि पर हजारों लड़कियां मोहित रहती थीं। लेकिन नीतू से मुलाकात के बाद ऋषि सिर्फ उनके होकर रह गए। 1974 में दोनों पहली बार अपनी पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों दोस्त बने। ऐसे दोस्‍त जो एक दूसरे को बेहद परेशान करते थे। नीतू इस समय महज 14 साल की थीं।
2/7

सेट पर होने वाली नोंक झोंक में ही ऋषि कपूर को नीतू से प्यार हो गया था। उसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मनाने के ल‍िए नीतू से ही ऋषि ने टेलीग्राम लिखवाया। धीरे-धीरे वह अपनी गर्लफ्रेंड को भूलने लगे और उनका ध्‍यान नीतू की तरफ जाने लगा। उन्‍हें लगा कि नीतू उनके ल‍िए परफेक्‍ट है।
3/7

नीतू कपूर एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता बहुत ही कम पसंद थे। इसी वजह से नीतू ने अपने अफेयर के बारे में मां को कुछ नहीं बताया था। जब उन्हें अपनी बेटी के अफेयर के बारें में पता चला तो वह काफी गुस्सा हुई। इसके साथ ही नीतू की खूब पिटाई कर दी।
4/7

लंबे टाइम बाद नीतू कपूर की मां ने ऋषि कपूर से उनके रिश्ते को सहमति दे दी थी। हालांकि नीतू की मां ने इस रिश्ते को लेकर डेट आदि पर जाने से लेकर कई पाबंदियां भी लगा रखी थीं।
5/7

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सगाई भी बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। जी हां दोनों एक शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इस खास मौके पर ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फिल्‍म 'झूठा कहीं' का के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई थी। हालांकि इसके बाद धूमधाम से उनकी शादी करवाई गई थी।
6/7

महज 21 साल की उम्र में ही नीतू कपूर खानदान की बहू बन गई थीं। इस कपल को दो बच्चे हुए, रिद्धिमा और रणबीर। शादी के बाद ही नीतू जी ने बड़े पर्दे को बाय बोल दिया था। इन दोनों की जोडी हमेशा ही बॉलीवुड जोड़ियों को हौंसला देती रहेगी।
7/7

Advertisement