बेसिन या वॉशबेसिन पर जमने वाला पीलापन अक्सर सख्त पानी, साबुन के झाग और मिनरल्स के जमाव के कारण होता है। इसे आसानी से चमकाने के लिए 5 बेहद असरदार और आसान घरेलू उपाय नीचे दिए गए हैं।
Published : Aug 05, 2026 10:38 pm IST, Updated : Aug 05, 2026 10:38 pm IST
1/5Image Source : Magnific
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका: बेकिंग सोडा और सफेद सिरका सबसे लोकप्रिय और असरदार तरीका है। इसके लिए पीले पड़े हिस्से पर 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। इसके ऊपर सफेद सिरका स्प्रे करें। सिरका डालते ही झाग बनने लगेगा। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर स्क्रबर से रगड़कर पानी से धो लें।
2/5Image Source : Magnific
नींबू और नमक: नींबू का साइट्रिक एसिड और नमक का खुरदुरापन जिद्दी पीले दागों को हटाने का काम करता है। इसके लिए आधा नींबू लें और उस पर थोड़ा मोटा नमक छिड़कें। अब इसे बेसिन के पीले हिस्से पर अच्छी तरह रगड़ें। 10 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें।
3/5Image Source : Magnific
सिरका और बर्तन धोने का लिक्विड: बेसिन के पीलापन को कम करने के लिए या साबुन की परत हटाने के लिए यह तरीका बहुत कारगर है। इसके लिए एक कप हल्के गर्म पानी में बराबर मात्रा में सिरका और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। इस मिश्रण को बेसिन पर स्प्रे करें, 10-15 मिनट रहने दें और फिर स्पंज से साफ कर लें।
4/5Image Source : Magnific
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा: अगर बेसिन पर पीलापन बहुत पुराना और गहरा है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है। इसके लिए बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पीले दागों पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से रगड़कर धो लें।
5/5Image Source : magnific
ईनो या साइट्रिक एसिड : ईनो में मौजूद साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा तुरंत काम करता है। इसके लिए बेसिन को थोड़ा गीला करें और उस पर एक पैकेट ईनो छिड़क दें। ऊपर से आधा नींबू निचोड़ें। 10 मिनट बाद स्क्रबर से साफ करें, बेसिन एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।