लॉकडाउन में अब थोड़ी राहत मिल गई है, लोगों ने अब अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। लोगों ने काम भी शुरू कर दिया है। वहीं जो लोग परिवार से दूर थे अब वो उनसे मिलने भी जा रहे हैं। इस बीच रोडीज फेम रघु राम अपनी पत्नी और बेटे के साथ कनाडा निकल गए हैं। कनाडा में रघु राम की वाइफ नताली के परिवार वाले रहते हैं। नताली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कनाडा जाने की जानकारी दी है।
नताली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि वो पति रघु राम और बेटे रिदम के साथ कनाडा जा रही हैं। नताली ने एक तस्वीर भी शेयर की है। कनाडा पहुंचकर तीनों क्वारंटीन हैं।
29 जून को रघु राम की पत्नी नताली का जन्मदिन भी था जो उन्होंने फ्लाइट में सेलिब्रेट किया। नताली ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ' बर्थडे विशेज के लिए बहुत बहुत थैंक्यू। रिदम और मैंने ये बर्थडे हवा में सेलिब्रेट किया। आप मेरे मास्क को देखकर यह नहीं जान सकते हैं, लेकिन मैं मुस्कुरा रही हूं। हैलो कनाडा।'
नताली ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि वो कनाडा पहुंच गए हैं और अब वहां 14 दिन के लिए क्वांरटीन हैं।
रघु और नताली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर बेटे की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। रघु और नताली कुछ महीने पहले ही माता-पिता बने हैं। बेटे का नाम उन्होंने 'रिदम' रखा है।