पटौदी खानदान की इस लाडली के स्पेशल दिन पर जुटा परिवार का बच्चा-बच्चा, लेकिन गायब रहीं ये दो हसीनाएं
पटौदी खानदान की इस लाडली के स्पेशल दिन पर जुटा परिवार का बच्चा-बच्चा, लेकिन गायब रहीं ये दो हसीनाएं
सैफ अली खान और करीना कपूर ने पूरे पटौदी परिवार के साथ मिलकर लाडली बहन सबा पटौदी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सबा तस्वीरों में काफी खुश नजर आईं, लेकिन इन तस्वीरों में परिवार के दो सदस्य गायब रहे। देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें।
Published : May 01, 2024 10:07 pm IST, Updated : May 01, 2024 10:07 pm IST
1/6Image Source : Instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने पटौदी खानदान की लाडली सबा पटौदी का बर्थडे स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। पूरा परिवार एक साथ मस्ती में दिखा। हर कोई सबा पटौदी की खुशियों में शामिल होता दिखा, लेकिन इस मौके पर परिवार के दो खास लोग गायब रहे।
2/6Image Source : Instagram
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूरा परिवार किस तरह से सबा पटौदी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। परिवार का हर सदस्य एक्साइटेड है। फिर चाहे वो बच्चे तैमूर, जेह, इनाया और इब्राहिम हों या फिर सोहा अली खान, सैफ अली खान और करीना हों।
3/6Image Source : Instagram
सबा पूरे परिवार के बीच केक काटती दिख रही हैं। उन्हें काफी खुश देखा जा सकता है। बर्थडे गर्ल के लिए हर कोई दुआएं करता दिख रहा है। इस दौरान कमी रही तो बस सबा पटौदी की मां शर्मिला टैगोर की और भतीजी सारा अली खान की। दोनों ही इस मौके पर मौजूद नहीं रहीं।
4/6Image Source : Instagram
फिलहाल शर्मिला टैगोर और सारा अली खान कहां थीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सबा पटौदी के बर्थडे सेलिब्रेशन में करीना कपूर और सैफ अली खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। परिवार के क्यूट बच्चे तैमूर, इनाया और जेह इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगा रहे हैं।
5/6Image Source : Instagram
बता दें, सबा पटौदी, सैफ अली खान की छोटी बहन हैं और सोहा अली खान की बड़ी बहन। सबा ने शादी नहीं की है और वो अपना वक्त सोहा और सैफ के परिवार के साथ ही बिताती हैं। सोशल मीडिया पर भी सबा काफी एक्टिव हैं और बच्चों से लेकर पटौदी परिवार के बड़े सदस्यों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
6/6Image Source : Instagram
सामने आई तस्वीरों में सबसे ज्यादा जिसने जलवे बिखेरे वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर की क्यूट भांजी और सोहा अली खान की बेटी इनाया है। वो मामी के साथ मस्ती करने के साथ ही मराठी स्टाइल साड़ी पहने नजर आईं।