सलमान खान ने 'भारत' में दिखाए थे पांच ताबड़तोड़ लुक, 5 साल बाद फिर देखें पुराना वाला जादू
सलमान खान ने 'भारत' में दिखाए थे पांच ताबड़तोड़ लुक, 5 साल बाद फिर देखें पुराना वाला जादू
सलमान खान स्टारर 'भारत' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान 5 लुक्स में नजर आए थे। फिल्म में उनके बचपन से लेकर बुढापे तक की जर्नी दिखाई गई थी। अब 5 साल बाद आप उनके पांच लुक्स पर नजर डालें।
Published : Jun 05, 2024 07:45 pm IST, Updated : Jun 05, 2024 07:45 pm IST
1/6Image Source : X
सलमान खान स्टारर 'भारत' ने साल 2019 ने अपनी रिलीज के साथ देश को देशभक्ति के रंग ने रंग दिया था। फिल्म में म्यूजिक, कहानी, चार्टबस्टर गाने और एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस का शानदार मेल था। अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्टेड और को-रिटेन यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता अपने नाम की थी। इस फिल्म में सलमान खान के कई लुक्स देखने को मिले और सभी चर्चा में भी रहे।
2/6Image Source : X
बता दें कि 'सुल्तान' और 'टाइगर ज़िंदा' है जैसी हिट फिल्मों के बाद यह फिल्म अली अब्बास जफर और सलमान खान के बीच तीसरी कोलेबोरेशन थी। इस तरह से एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने 2016 में 'सुल्तान', 2017 में 'टाइगर ज़िंदा है' और 2019 में 'भारत' के साथ तीन बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं।
3/6Image Source : X
'भारत' में सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। यह फिल्म एक आम आदमी की नजर से भारत के आजादी के बाद के इतिहास की कहानी कहती है, जिसमें 8 साल की उम्र से लेकर 70 साल की उम्र तक के उसके जीवन को दिखाया गया है। यही वजह रही कि इस फिल्म में सलमान के कई अवतार देखने को मिले।
4/6Image Source : X
बच्चे से लेकर युवा और फिर एक बुजुर्ग शख्स के किरदार में सलमान खान नजर आए। 'भारत' में 'स्लो मोशन', 'चाशनी', 'ऐथे आ' और कई अन्य बेहतरीन गाने शामिल हैं। इसके बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले ही दिन 42.30 करोड़ की घरेलू कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। यह सलमान खान का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन है।
5/6Image Source : X
साथ ही साथ 'भारत' इस तरह से साल 2019 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 325.58 करोड़ की कमाई की, जिससे यह कमर्शियल तौर पर सफल फिल्म बन गई। घरेलू नेट कलेक्शन के आधार पर यह सबसे ज़्यादा घरेलू नेट कलेक्शन करने वाली टॉप 20 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
6/6Image Source : X
बता दें, सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' के साथ ईद 2025 पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और एआर मुरुगडोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।