'हे राम! ये क्या हुआ?' घटा वजन और चेहरे का नूर भी हुआ गुम, सामंथा का हाल देख चौंके फैंस
'हे राम! ये क्या हुआ?' घटा वजन और चेहरे का नूर भी हुआ गुम, सामंथा का हाल देख चौंके फैंस
सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन, अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामंथा के पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से इंगेजमेंट की है।
Published : Aug 24, 2024 12:01 pm IST, Updated : Aug 24, 2024 12:01 pm IST
1/7Image Source : instagram
सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही सामंथा के एक्स हसबैंड और साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से इंगेजमेंट की थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में हैं।
2/7Image Source : instagram
नागा चैतन्य की इंगेजमेंट के बाद हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु के फैंस अभिनेत्री को लेकर तब चिंतित हो उठे, जब अभिनेत्री गुरुवार रात मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं।
3/7Image Source : instagram
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था और कम से कम एक्सेसरीज पहनी थीं।
4/7Image Source : instagram
इस वीडियो में सामंथा पहले से काफी पतली लग रही थीं। अभिनेत्री का घटा वजन और उतरा चेहरा देखकर अभिनेत्री के फैंस उनकी चिंता सताने लगी। कई ने उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर करना शुरू कर दिया।
5/7Image Source : instagram
अभिनेत्री की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें खाना खाने और खुद का ख्याल रखने की सलाह देना शुरू कर दिया तो वहीं कुछ का कहना था कि वह उन्हें पहचान नहीं सके। दूसरी तरफ कुछ का कहना था कि सामंथा ने वजन बहुत कम कर लिया है।
6/7Image Source : instagram
अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'सामंथा ने बहुत ज्यादा वजन कम कर लिया है।' एक ने लिखा- 'हे भगवान! सैम का चेहरा कितना बदल गया है। वह सुंदर नहीं लग रही हैं।' सामंथा के लेटेस्ट लुक पर कई यूजर्स ने अभिनेत्री के घटे वजन और सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है।
7/7Image Source : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्दी ही 'सिटाडेलः हनी बनी' में नजर आएंगी। ये सिटाडेल की भारतीय रीमेक है। ऑरिजनल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन लीड रोल में दिखाई दिए थे।