एक्ट्रेस सना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने हनीमून की फोटोज शेयर कर रही हैं। उन्होंने कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। सफेद रंग की पोशाक में सना बेहद प्यारी लग रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सना खान ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'अलहमदुलिल्लाह कहा करो बेशक कुरान पाक भी अलहमदुलिल्लाह से शुरू होता है।'
सना खान ने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ गुलमर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। उन्होंने अलग-अलग पोज देते हुए अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।
सना का हाल ही में मुफ्ती अनस सैयद से निकाह हुआ था, जिसके बाद ये जोड़ा हनीमून के लिए कश्मीर गया था।
आपको बता दें कि सना खान ने कुछ फिल्मों के बाद एकाएक शोबिज इंडस्ट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था और फिर मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था।
सना सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में नजर आ चुकी हैं। सना की पहचान बिग बॉस से हुई थी जहां उन्होंने शानदार खेल खेला था।