अनदेखी तस्वीरें दिखाकर भावुक हुए संजय दत्त, मां नरगिस की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट
अनदेखी तस्वीरें दिखाकर भावुक हुए संजय दत्त, मां नरगिस की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर संजय दत्त ने आज अपनी मां और दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस को याद किया है। आज नरगिज की 43वीं पुण्य तिथि है। इस मौके पर संजय दत्त ने कई अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
Published : May 03, 2024 05:19 pm IST, Updated : May 03, 2024 08:22 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर संजय दत्त आज काफी इमोशनल हैं। वो अपनी मां को उनके पुण्य तिथि पर काफी मिस कर रहे हैं। आज दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस की 43वीं पुण्य तिथि है और इसी मौके पर संजय ने कई अनदेखी तस्वीरें दिखाते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
2/6Image Source : Instagram
शुक्रवार को नरगिस दत्त की 43वीं बरसी पर एक्टर संजय दत्त अपनी मां को याद कर भावुक हो उठे और कहा कि वह अभी भी उनके दिल और यादों के बेहद करीब हैं। संजय दत्त ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर मां नरगिस संग अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।
3/6Image Source : Instagram
एक्टर संजय दत्त ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिस यू मां! भले ही आप यहां नहीं हैं, आपकी मौजूदगी हर पल महसूस होती है। आप हमारे दिल और यादों में बसी हैं मां। लव यू।' एक्ट्रेस का पोस्ट उनके दिल के जज्बात जाहिर कर रहा है।
4/6Image Source : Instagram
संजय दत्त ने हिंदी सिनेमा में 'रॉकी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म से डेब्यू के सिर्फ तीन दिन बाद ही कैंसर से नरगित की मौत हो गई। साल 1981 में नरगिस जब कैंसर से जूझ रही थी, तभी उनके बेटे संजय की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज हुई थी।
5/6Image Source : Instagram
इसके करीब एक साल बाद संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने उनकी याद में नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन की स्थापना की। इसके जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद की जाती है। बता दें, नगरिस के लंबे इलाज के बाद भी वो ठीक न हो सकी थीं।
6/6Image Source : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो, संजय जल्द ही प्रेम द्वारा निर्देशित 'केडी- द डेविल' में दिखाई देंगे। उनके पास 'वेलकम टू द जंगल' भी है, जो कथित तौर पर क्रिसमस 2024 में रिलीज हो रही। आखिरी बार एक्टर साउथ की फिल्म 'लियो' में नजर आए थे। एक्टर ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था।