इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद इससे बचाव करते हुए कई फिल्मी हस्तियां घरों से बाहर निकलने लगी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को उनके भाई इब्राहिम अली खान के साथ साइकिल चलाते देखा गया। दोनों ने बारिश के मौसम को भी खूब एन्जॉय किया।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर साइकिल चलाते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
सारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' के सीक्वल में नज़र आई थीं। इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।
ऋतिक रोशन भी अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए फेस शील्ड पहना हुआ था।
टाइगर श्रॉफ को भी स्पॉट किया गया। उन्होंने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेहेर पर मास्क पहना हुआ है।
सैफ अली खान को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचने के लिए चेहरे पर लाल रंग का रुमाल बांधा हुआ था।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकले।
राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस पत्रलेखा भी नज़र आईं। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए चेहरे को मास्क से ढका हुआ है।
जैकी भगनानी को बांद्रा में स्पॉट किया गया।