बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपने दोस्तों संग कई फोटोज शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'मोटे से पतले तक.. चोरों की तरह मोटे, लेकिन परिजन की तरह करीब.. अगर तुम दोनों मेरी दोस्त हो तो मैं हमेशा जीतूंगी।'
सारा अली खान का वजन पहले बहुत ज्यादा था, लेकिन डेब्यू करने से पहले उन्होंने खुद को फिट किया। सारा अक्सर अपनी पुरानी फोटोज शेयर करती हैं।
सारा अली खान ने अपनी बचपन की फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। फैंस का कहना है कि इस तस्वीर में वो बहुत क्यूट लग रही हैं।
सारा अली खान को लॉकडाउन में अपने दोस्तों की याद आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज पोस्ट की है।
सारा अली खान ने केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नज़र आए थे। इसके बाद वो लव आज कल 2 में दिखाई दीं।
अपकमिंग मूवीज की बात करें तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ कूली नंबर वन और अक्षय कुमार व धनुष के साथ अतरंगी रे में दिखाई देंगी।