निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का हुआ ब्रेकअप? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, क्रिप्टिक नोट किया शेयर
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का हुआ ब्रेकअप? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, क्रिप्टिक नोट किया शेयर
निक्की तंबोली एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही है।
Published : Aug 29, 2026 11:25 pm IST, Updated : Aug 29, 2026 11:25 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@nikki_tamboli
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में हैं। कपल के क्रिप्टिक नोट शेयर करते ही यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। क्या निक्की और अरबाज का अलग हो गए? यही सवाल हर किसी के मन में है। निक्की और अरबाज की प्रेम कहानी रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' के दौरान शुरू हुई थी, जो शायद अब खत्म होने की कगार पर है।
2/7Image Source : Instagram/@nikki_tamboli
हालांकि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की रनर-अप ने अरबाज के साथ ब्रेकअप की अफवाहों की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके क्रिप्टिक नोट ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अरबाज को अनफॉलो कर दिया है, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है। ये दोनों सेलेब्स लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। एक-दूसरे का साथ देने से लेकर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करने तक, इस जोड़ी ने अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटीज़ से अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है।
3/7Image Source : Instagram/@nikki_tamboli
क्या निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच कुछ भी अच्छा नहीं है? उनके बीच क्या हुआ है? यह सभी सवाल कपल के फैंस के मन में उठ रहे हैं, जिनका अब तक निक्की और अरबाज ने कोई जवाब नहीं दिया है। अरबाज पटेल के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच निक्की तंबोली ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। वहीं, अरबाज पटेल ने भी क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसने हलचल मचा दी है।
शनिवार, 29 अगस्त 2026 को निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो हैरान करने वाला था। उनके पोस्ट में लिखा था, 'सच जो वे बताते नहीं हैं। अफेयर इसलिए नहीं होते, क्योंकि कोई नया व्यक्ति बहुत आकर्षक होता है। वे इसलिए होते हैं, क्योंकि कोई पुराना व्यक्ति अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है।' वहीं, अरबाज पटेल के क्रिप्टिक नोट में लिखा था, 'अपने पार्टनर को धोखा देकर फिर घर आना और उसकी आंखों में आंखें डालकर यह कहना कि तुम उससे प्यार करते हो, बेइज्जती की हद है। मैंने जो कहा, बिल्कुल सही कहा।'
इंस्टाग्राम पर उनके इमोशनल क्रिप्टिक पोस्ट और एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें तेज हो गई हैं। निक्की या अरबाज में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। क्या निक्की का क्रिप्टिक पोस्ट बस एक आम बात थी, जो उन्होंने शेयर की? या इसके पीछे कुछ और वजह है?
6/7Image Source : Instagram/@nikki_tamboli
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को आखिरी बार 'द 50' में साथ देखा गया था, जिसे आखिर में शिव ठाकरे ने जीता था। शो में भी दोनों के बीच बहुत प्यारी बॉन्ड देखने को मिली थी। वहीं, अरबाज ने कई बार निक्की के लिए अपने प्यार का भी जिक्र किया। इतना ही नहीं अलग-अलग टीम में बांटने के बाद भी कपल ने एक-दूसरे का बहुत सपोर्ट किया था, जिसके बारे में होस्ट भी एपिसोड के दौरान चर्चा करते थे।
7/7Image Source : Instagram/@mr.arbazpatel
'बिग बॉस मराठी 5' के ड्रामे के बीच निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच रोमांस देखने को मिला था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। फराह खान के व्लॉग में निक्की ने कहा कि स्टेज पर अरबाज को देखते ही उन्हें एक तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। अरबाज ने शरमाते हुए कहा कि निक्की ने खुलेआम कहा था कि वे उनके हैं। अलग-अलग धर्मों से होने के कारण उनके रिश्ते पर अक्सर लोगों की नजर रहती थी, लेकिन हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।