चक्कर आना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे से जानें किन स्थितियों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
Published : Aug 30, 2026 11:51 am IST, Updated : Aug 30, 2026 11:55 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
चक्कर आना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने बताया है कि किन स्थितियों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
2/5Image Source : UNSPLASH
दिमाग की नसों में प्लाक बनना: दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नसों में प्लाक जमा होने से ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। इससे चक्कर आने के साथ-साथ शरीर में कमजोरी या अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस: सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस गर्दन की हड्डियों में उम्र के साथ होने वाली घिसावट की समस्या है। साधारण शब्दों में इसे गर्दन का आर्थराइटिस या गठिया भी कहा जाता है। कुछ लोगों में गर्दन से जुड़ी इस समस्या के साथ चक्कर महसूस हो सकता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
लो बीपी: ब्लड प्रेशर कम होने पर दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में रक्त और ऑक्सीजन पहुंचने में परेशानी हो सकती है। खासकर अचानक उठने पर चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या कमजोरी महसूस होना लो बीपी से जुड़ा हो सकता है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
स्ट्रोक: अचानक तेज चक्कर आना, चलने में असंतुलन या शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।